Mutual Fund SIP Calculation: जिन लोगों की सैलरी कम है लेकिन फिर भी वह लंबे समय के लिए एसआईपी में निवेश करके एक करोड रुपए का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो उनको बता दे कि आपको अगर छोटी राशि से करोड़ों रुपयों जुटाना है। तो इसके लिए आपको हमारे बताई गई कैलकुलेशन को ध्यानपूर्वक समझना होगा। तब जाकर आप एसआईपी में निवेश कर सकते हैं। हालांकि अगर आप नए है और आपको पता नहीं है।
कि एसआईपी में निवेश कैसे किया जाता है? तो देखिए आप लोगों को म्युचुअल फंड की स्कीम में निवेश (Mutual Fund Scheme Investment) करना होता है और यह निवेश एसआईपी के जरिए किया जाता है। इसमें निवेश करने से पहले आपको एक ऐसी स्कीम की तलाश करनी है। जिसने कुछ सालों पहले निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया हो। हालांकि, जो लोग टैक्स बचाना चाहते हैं। वो ELSS फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
एसआईपी कितने हैं प्रकार?
आप लोगों को बता दे कि, एसआईपी के बहुत सारे प्रकार होते हैं। जिनमें से सबसे पहले नियमित SIP है। यहां निवेशक हर महीने निश्चित राशि जमा कर सकते हैं। स्टेप-अप SIP में कोई भी व्यक्ति समय-समय के साथ जमा राशि में थोड़ी-थोड़ी वृद्धि कर सकते है। जबकि, इसमें निवेश (Investment)करना सुरक्षित माना जाता है।
फ्लेक्सिबल SIP में कोई भी व्यक्ति हर माह अपने मुताबिक निवेश राशि को घटा या बढ़ा सकता है। मतलब की आप 1 महीने में ₹500 भी जमा कर सकते और दूसरी बार ₹300 भी जमा कर सकते हैं। मल्टी SIP में आप लोग एक ही फंड हाउस (Fund House) में जितने चाहे, उतने स्कीम में वन टाइम निवेश कर सकते हैं।
क्या है एसआईपी के लाभ?
निवेशकों को किसी भी स्कीम में निवेश करने पर 12 फ़ीसदी से लेकर 15 फ़ीसदी के बीच ब्याज प्रदान किया जाता है। जबकि, इसी के साथ चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) का लाभ भी मिलता है। कई मामलों में ऐसा भी होता है कि आपको 15% से भी ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। अगर आप 1 करोड़ से अधिक फंड हासिल करना है।
तो आपको सभी स्कीमों का विश्लेषण करना होगा। फिर आप अपने मुताबिक निवेश कर सकते हैं। कई-कई स्कीम में आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। निवेश करने के लिए आप Groww, Upstox, 5paisa, Zerodha और Angel Broker एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
₹2000 की SIP से कितने साल में मिलेगा 1 करोड रुपए का रिटर्न?
करोड़ रुपयों का फंड प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले 30 सालों तक लगातार 2 हजार रुपए की SIP करनी होगी। यह होने के बाद आपको अधिकतम 15 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से इन 30 सालों में निवेशकों को केवल 1 करोड़ 5 लाख 43 हजार 541 रुपए का ब्याज (Interest) मिलेगा और 1 करोड़ 12 लाख 63 हजार 541 रुपए का रिटर्न मिलेगा।