SBI New Yojana: आज हम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहकों के लिए एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें अगर आप मंथली 5 हजार रुपए निवेश करते हैं, तो आपको कुछ ही सालों में 55 हजार रुपए का फिक्स्ड ब्याज मिलता है। यह स्कीम कई सालों से इस बैंक द्वारा चलाई जा रही है। अगर आप इस समय ऐसी योजना की तलाश कर रहे हैं।
जहां पर आपको थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर अच्छा रिटर्न मिल सके। तो आप लोगों को एसबीआई बैंक द्वारा संचालित की जा रही रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Recurring Deposit Scheme) में निवेश करना चाहिए। यहां पर आप लोगों को हर महीने निश्चित अमाउंट निवेश करने की सुविधा दी जाती है। खास बात यही है कि आप इसमें जितने अधिक समय के लिए पैसा जमा करते जाएंगे। उतना ही बंपर रिटर्न आपको मिलता हैं।
एसबीआई रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम क्या है?
दोस्तों स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा चलाई जा रही है। रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Recurring Deposit Scheme) को आरडी स्कीम के नाम से भी जानते हैं। आप लोगों को इसमें हर महीने निश्चित राशि जमा करनी होती है। मैच्योरिटी पीरियड की बात करें तो आपको 5 साल तक लगातार निवेश करना होता है। हालांकि, अगर आप इससे भी ज्यादा निवेश करने की चाह रखते हैं।
तो और 5 सालों के लिए इस अकाउंट को एक्सटेंड किया जा सकता है। इस योजना में निवेश करने पर आपको 6.50 प्रतिशत ब्याज दर और वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत ब्याज प्रदान किया जाता है। एसबीआई आरडी स्कीम (SBI RD Scheme) में न्यूनतम राशि 100 रुपए और ज्यादा से ज्यादा अनलिमिटेड पैसे जमा कर सकते हैं।
एसबीआई रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के फायदे?
सबसे पहले देखे आप कम राशि जमा करके 5 सालों में अच्छा फंड बना सकते हैं। कोई भी निवेशक अपनी सैलरी का एक प्रतिशत हिस्सा निवेश (Investment) करके बंपर रिटर्न प्राप्त कर सकता है। खाता खोलते समय अगर आप परिवार में से किसी व्यक्ति को नॉमिनी बनाना चाहते हैं।
तो इसकी सुविधा भी आपको मिलती है। अगर आपको निवेश करते हुए 1 साल पूरा हो जाता है। तब आप जमा की गई राशि पर लोन भी ले सकते हैं। अगर किसी कारण वश आपको आरडी स्कीम (RD Scheme) का खाता बंद करना है, तो आप कर सकते हैं।
5,000 जमा करने पर मिल रहा 55 हजार ब्याज
एसबीआई की स्कीम (SBI Scheme) में अगर कोई भी निवेशक 5 सालों के लिए हर महीने 5 हजार रुपए निवेश करते हैं, तो उनको 6.50% ब्याज दर से 55 हजार रुपए की फिक्स्ड अमाउंट मिलेगी। जबकि, वहीं जमा की गई राशि के साथ आपके पूरे पैसे 3 लाख 55 हजार रुपए मिलेंगे।