WhatsApp

Post Office RD Scheme: 5500 रुपये जमा राशि पर कितने सालों में मिलेगा 3.92 लाख का रिटर्न, समझें कैलकुलेशन

Post Office RD Scheme: कई लोग ऐसी स्कीम की तलाश करते रहते हैं, जहां पर उनको छोटी राशि से बड़ी अमाउंट बनानी होती है। मतलब की जो लोग वन टाइम निवेश नहीं कर सकते हैं। वह हर महीने पैसे जमा किए जा सकता है, ऐसी स्कीम की तलाश करते रहते हैं। तो दोस्तों आप पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Recurring Deposit Scheme) में निवेश कर सकते हैं।

जहां पर आपको किसी भी स्कीम में लाभ नहीं मिले होंगे, इतने लाभ इस स्कीम के अंतर्गत मिलते हैं। जैसे की आप केवल 500 रुपए से निवेश (Investment) करना शुरू कर सकते हैं। जबकि, आप असीमित पैसे हर माह जमा कर सकते हैं। आपको जमा राशि (Money Deposit) पर 6.70 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलता है।

क्या है पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम ?

दोस्तों पोस्ट ऑफिस की स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। इसके अलावा नाबालिक बच्चों के नाम पर भी अकाउंट खोला जा सकता है। लेकिन इन बच्चों के नाम पर खाता केवल माता-पिता या फिर अभिभावक द्वारा ही खोल सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक जब यह बच्चा 10 साल का हो जाता है, तब वह खुद यह अकाउंट ऑपरेट कर सकता है। इसी के साथ लॉक इन पीरियड की बात की जाए तो आपको 5 सालों तक निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलता है।

क्या टैक्स में मिलेगी छूट?

अक्सर लोगों का कहना होता है की पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) में निवेश करने पर क्या टैक्स में छूट मिलती है। तो दोस्तों देखिए यहां पर इनकम टैक्स की धारा 80c के तहत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए तक टैक्स में छूट मिलने का दावा किया जाता है। इसके अलावा निवेश करने के 1 साल बाद अगर आपको पैसों की जरूरत पड़ती हैं।

तो यहां से 50% तक लोन भी ले सकते हैं। अकाउंट खोलते समय आप परिवार में किसी भी व्यक्ति को नॉमिनी बना सकते हैं। जो भी कोई व्यक्ति इसमें छोटी राशि हर महीने निवेश करता है, तो वह पांच सालों में बड़ी राशि बना सकता है। अगर आप खाता बंद करवाना चाहते हैं, तो 3 साल बाद आपको यह सुविधा प्रदान की जाती है।

5500 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

उदाहरण के लिए अगर कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में पांच सालों के लिए 5 हजार 500 रुपए जमा करता है, तो जब यह आरडी का अकाउंट परिपक्व हो जाता है।

तब आपको 6.70 फ़ीसदी के मुताबिक 62 हजार 509 रुपए ब्याज मिलेगा। फिर इसी के साथ आपको ब्याज और टोटल रकम मिलाकर 3 लाख 92 हजार 509 रुपए मिलेगी।

Leave a Comment