WhatsApp

Kotak Bank Car Loan: 4 लाख के लोन पर कितनी देनी पड़ेगी EMI? जानिए पूरी जानकारी यहां

Kotak Bank Car Loan: अक्सर लोगों का सपना होता है कि हमारे पास खुद की कोई एक गाड़ी होनी चाहिए। इसीलिए बहुत से लोग नई गाड़ी खरीदने के लिए किसी बैंक से लोन लेकर नई कार खरीदते हैं। लेकिन दोस्तों आप किसी भी बैंक से लोन (Bank Loan) लेंगे तो आपको वहां पर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको हर महीने कम ईएमआई पर लोन लेना है, तो इसके लिए आप कोटक महिंद्रा बैंक के माध्यम से ले सकते हैं। 

इस बैंक के द्वारा लोगों को अन्य प्रकार के लोन प्रदान किए जाते हैं। जिनमें से कार लोन भी शामिल है। परंतु जिन लोगों को इस बैंक के बारे में कुछ भी जानकारी मालूम नहीं है, तो आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, हमने इस आर्टिकल के माध्यम से सभी जानकारी कवर की है और यह भी बताया है कि आपको 4 लाख के लोन पर कितनी ईएमआई (EMI) देनी पड़ सकती है। 

कोटक महिंद्रा कार लोन की विशेषताएं 

सबसे पहले देखिए आप लोगों को नई कार लेने के लिए यहां पर बहुत ही कम इंटरेस्ट पर लोन प्रदान किया जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपका सिबिल स्कोर 750 के ऊपर है, तो आपको 7.25 प्रतिशत ब्याज दर से लोन ऑफर किया जाता है। जबकि, जिनका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) सबसे खराब है।

उन लोगों को 14 प्रतिशत तक का लोन राशि पर ब्याज देना होता है। अगर आपका आवेदन फॉर्म और महत्वपूर्ण कागजात सही रहते हैं, तो आपको इंस्टेंट कार लोन (Instant Car Loan) प्रदान किया जाता है। जबकि, यहां पर आवेदन करने वाले व्यक्तियों को लोन चुकाने के लिए लगभग 7 साल का समय दिया जाता है। 

क्या होनी चाहिए पात्रता?

इस बैंक से सभी भारतीय लोग लोन ले सकते हैं। वेतन (Salary) वाले लोगों के आयु कम से कम 21 साल से अधिक होनी चाहिए। जबकि, अधिकतम आयु 60 साल होनी चाहिए और सैलरी 15 हजार के ऊपर चाहिए। इसके अलावा स्व-नियोजित लोगों की उम्र सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 65 साल के बीच होनी चाहिए।

और उनको काम करने का लगभग 1 साल का व्यावसायिक एक्सपीरियंस होना चाहिए। लोन लेने के लिए आप लोगों के निकट पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पत्ते का प्रमाण पत्र, बैंक स्टेटमेंट सैलरी स्लिप और जैसे दस्तावेज होने चाहिए। 

4 लाख के लोन पर कितनी देनी पड़ेगी EMI?

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कोटक महिंद्रा बैंक से 4 लाख का लोन 7 सालों के लिए लेते हैं। तो आपकी महीने की 7.25 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 6 हजार 86 रुपए ईएमआई बनेगी। जबकि, आपको टोटल 1 लाख 11 हजार 230 रुपए ब्याज (Interest) देना होगा।

Leave a Comment