WhatsApp

Post Office SSY Scheme: आपको बेटी है? तो बेटी के नाम पर जमा करें 22 हजार और मैच्योरिटी पर पाएं 10 लाख रुपए, जानिए कैसे?

Post Office SSY Scheme: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना यह विशेषता 10 साल से कम उम्र वाली लड़कियों के लिए संचालित की जा रही है। इसमें आपको हर साल पैसे जमा करने होते हैं। जिससे कि, आप लोगों को मैच्योरिटी पर तगड़ा रिटर्न मिल सकें। यह स्कीम निवेश करने के लिए बहुत ही अच्छी है। क्योंकि, यहां पर आपको सबसे ज्यादा ब्याज प्रदान किया जाता हैं।

जो लगभग 8.20 फ़ीसदी तक का होता है। ध्यान दीजिए आप परिवार में से केवल दो लड़कियों के नाम पर ही खाता खुलवा सकते हैं। अगर जानकारी के लिए बता दे तो यदि आपके घर में पहले से ही एक बिटियां पैदा हुई है और उसके बाद आपको जुड़वा बेटियां पैदा होती हैं,‌ तो ऐसी स्थिति में आपको सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में अकाउंट ओपन करने की अनुमति दी जाती है। 

कितने पैसे निवेश कर सकते हैं? 

वैसे आपको सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना पैसे जमा करने होते हैं। जिसमें से आप इसमें न्यूनतम रकम 1 हजार रुपए निवेश कर सकते हैं। जबकि, आपको यहां पर अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए निवेश (Investment) करने के अनुमति दी जाती है। 

अगर इसी के साथ लॉक-इन पीरियड की बात करें तो आपको लगातार 15 सालों तक निवेश करना होता है। फिर उसके बाद जब इस अकाउंट को 21 साल पूरे हो जाते हैं, तब जाकर यह खाता मैच्योर हो जाता है। इसके बाद आप टोटल रकम निकासी कर सकते हैं। 

निवेश करने पर क्या टैक्स में मिलती है छूट?

जी हां अगर आप सुकन्या समृद्धि में पैसे जमा करते हैं, तो आपको आयकर विभाग की धारा 80c के अंतर्गत तकरीबन 1 लाख 50 हजार रुपए तक की टैक्स में छूट मिलती है।  इसके अलावा जब आपकी बिटियां 18 साल की हो जाती है। 

तब वह जमा राशि से कुछ प्रतिशत पैसे निकासी कर सकती हैं। लेकिन यह पैसे आप पढ़ाई एवं शादी के लिए ही निकाल सकते हैं। हालांकि, आपको मैच्योरिटी पर पूरी राशि मिलती है। अगर आप चाहे तो इस स्कीम के खाते को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी कर सकते हैं। 

₹22000 की राशि पर कैसे मिलेगा 10 लाख रुपए का रिटर्न 

अगर आप अपनी बेटी के नाम पर पैसे जमा करके 10 लाख रुपए का रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गणित को सही से समझना होगा। 

उदाहरण के लिए अगर आप हर साल 22 हजार रुपए की अमाउंट 15 सालों के लिए जमा करते हैं। तो आपको 8.20 प्रतिशत प्रतिवर्ष के अनुसार 6 लाख 86 हजार 45 रुपए का केवल ब्याज मिलता है। जबकि, मैच्योरिटी पर पूरी रकम 10 लाख 16 हजार 45 रुपए मिलती है। 

Leave a Comment