Post Office MIS Scheme: वैसे आपने कई सारी योजनाएं देखी होगी। जिसमें आपको कम ब्याज पर रिटर्न मिलता है। जिससे कि, निवेशक काफी नाराज होते हैं। यदि आप जमा राशि पर ज्यादा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज मैं इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसी योजना के बारे में बताया हैं। जिसमें निवेशकों को वन टाइम पैसे जमा करने होते हैं। इस योजना को वर्तमान में पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाया जा रहा है। जबकि, पोस्ट ऑफिस में इसके अलावा अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही है।
आपको एक बात बोलूं तो डाकघर द्वारा जितनी भी स्कीमें संचालित की जा रही हैं। उसमें आपको बैंक एफडी (Bank FD) के तुलना में तगड़ा ब्याज प्रदान किया जाता है। खैर आज मैं आपको पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) के बारे में बताने जा रहा हूं। जिसके माध्यम से आप निवेश करके मैच्योरिटी पर लगभग 5 लाख 55 हजार रुपए का ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है मंथली इनकम स्कीम योजना?
पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रही मंथली इनकम स्कीम योजना (Monthly Income Scheme) यह दिन में दिन काफी पॉपुलर होती जा रही हैं। इसका कारण यही है कि आपको यहां वन टाइम निवेश करने पर हर महीने पैसे प्रदान किए जाते हैं। हालांकि, यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो हर महीने पैसे कमाने का स्रोत ढूंढ रहे हैं।
वैसे इसमें अधिकतर वो लोग निवेश कर सकते हैं, जो सेवानिवृत हुए हैं। निवेशकों को इस स्कीम के अंतर्गत एकमुश्त राशि जमा (Money Deposit) करनी होती है। फिर उसके बाद उन्हें हर महीने ब्याज दिया जाता है। खास बात यह है कि एक व्यक्ति सिंगल अकाउंट खोल सकता है और वहीं 3 व्यक्ति मिलकर जॉइंट खाता खोल सकते हैं।
कितने रुपए निवेश कर सकते हैं?
यदि आप लोगों के मन में यह शंका है कि, हम यहां पर न्यूनतम और अधिकतम कितनी राशि एक साथ डिपॉजिट कर सकते हैं। तो देखिए आप पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम (Post Office MIS Scheme) में लिमिटेड पैसे ही जमा कर सकते हैं। जैसे कि यहां पर 1 सिंगल खाते वाला व्यक्ति न्यूनतम राशि 1 हजार रुपए तो अधिकतम 9 लाख रुपए एकमुश्त जमा कर सकता हैं।
जबकि, जॉइंट अकाउंट वाले लोग कम से कम 1 हजार रुपए और ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। इस पर निवेशकों को 7.4 फ़ीसदी प्रतिवर्ष इंटरेस्ट (Interest) प्रदान किया जाता है। वैसे बाकी की योजनाओं में आपको टैक्स में छूट मिलती हैं। लेकिन इस स्कीम में आपको टैक्स में छूट नहीं मिलती।
इस योजना में कैसे मिलेंगे 5,55,000 रुपए?
जो भी व्यक्ति इतना सारा ब्याज प्राप्त करना चाहता है, तो उनको इस फॉर्मूला को सही से समझना होगा। सबसे पहले आपको 5 सालों के लिए 15 लाख रुपए की एकमुश्त राशि जमा करनी होगी। फिर जाकर आपको 7.4 प्रतिशत ब्याज दर से 5 सालों में 5 लाख 55 हजार रुपए का केवल ब्याज मिलेगा।
वहीं आपको एक साल में 1 लाख 11 हजार रुपए ब्याज मिलेगा। ध्यान दीजिए दोस्तों, इस स्कीम के तहत आपको मासिक पैसे मिलते हैं। 7.4 फ़ीसदी के हिसाब (Calculation) से आपको हर महीने 9,250 रुपए का ब्याज मिलेगा।