WhatsApp

SBI Home Loan EMI: 12 लाख रुपए के लोन पर कितनी बनेगी मंथली EMI? देखें पूरी कैलकुलेशन यहां

SBI Home Loan EMI: जो लोग सस्ते ब्याज दर पर होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं। उनको बता दे की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अपने ग्राहकों को होम लोन ऑफर करती है। जिस पर आपको काफी कम ब्याज दर देना पड़ता है। खास बात यह है कि आपको अवधि और क्रेडिट स्कोर के अनुसार लोन प्रदान किया जाता है। जबकि, इसी के आधार पर आपको ब्याज देना होता है। 

इस बैंक से आप लोगों को एक जैसे ब्याज पर लोन नहीं दिया जाता है। क्योंकि, एसबीआई बैंक हर एक व्यक्ति को उनकी पात्रता के अनुसार लोन की राशि पर इंटरेस्ट वसूल लेती है। यदि आपको भी होम लोन चाहिए, तो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया होम लोन (State Bank of India Home Loan) के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है। 

एसबीआई बैंक होम लोन

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया उन लोगों के लिए हाउसिंग लोन (Housing Loan) प्रदान करती है, जो लोग वर्तमान में हर महीने पैसे कमाते हैं। इसके अलावा गैर नौकरी पेशा प्रोफेशनल और नॉन प्रोफेशनल लोगों को यहां पर लोन प्रदान किया जाता है। यह बैंक उन लोगों को कम ब्याज दर पर लोन प्रदान करती है। जिनका सिबिल स्कोर और आप कितने साल के लिए कर्ज ले रहे हैं? इस पर निर्भर करता है। 

इसके अलावा आवेदन करने वाले व्यक्तियों की आयु, राष्ट्रीयता, इनकम और प्रॉपर्टी को ध्यान में रखते हुए भी लो इंटरेस्ट पर गृह कर्ज पेश किया जाता है। लोन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। मतलब कि, आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। होम लोन (Home Loan) लेने के लिए आपकी पात्रता क्या होनी चाहिए। इसके बारे में जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

कितनी सैलरी पर कितना मिलता है लोन? 

उदाहरण के लिए अगर आपकी मासिक सैलरी 20 हजार रुपए है, तो आपको यह बैंक अधिकतम 14 लाख 40 हजार रुपए तक होम लोन देती है। इसके अलावा 30 हजार रुपए की सैलरी (Salary) वाले व्यक्ति को 21 लाख 60 हजार रुपए तक का लोन मिलता है। 

जबकि, ₹40000 सैलरी वालों को 28 लाख 80 हजार रुपए तक होम लोन मिलता है। यहां पर जिन आवेदकों की सैलरी ₹50000 है, उनको 36 लाख का लोन प्रदान किया जाता है। ₹60000 कि अगर आपको सैलरी है, तो नया घर बनवाने या फिर लेने के लिए 43 लाख 20 हजार रुपए तक लोन (Loan) दिया जाता है। 

12 लाख रुपए के लोन पर कितनी बनेगी मंथली EMI?

जो भी व्यक्ति स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से 12 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं। तो उनको 7.90 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से आपकी हर महीने 12 हजार 924 रुपए ईएमआई बनेगी। 

Leave a Comment