WhatsApp

SBI Home Loan: 7 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी मंथली EMI? कैलकुलेशन देखें यहां 

SBI Home Loan: जो भी लोग नया घर लेने के लिए होम लोन लेने के लिए देख रहे हैं। तो उनको बता दे की भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहद कम ब्याज दर हाउसिंग लोन प्रदान कर रही है। जब से रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया रेपो रेट में 1 प्रतिशत कटौती की है। तब से लगभग सभी बैंकों ने अपनी हर एक लोन पर ब्याज दरें कम की है। इसीलिए अभी आपके पास कम ब्याज पर होम लेने के लिए सुनहरा अवसर है। 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बता दे तो आपको यहां पर 7.50 प्रतिशत ब्याज दर से नया घर लेने के लिए कर्ज उपलब्ध किया जा रहा है। हालांकि, बाकी के बैंकों की ब्याज दरें देखी जाएं तो इससे ज्यादा होती है। ध्यान दीजिए इस बैंक में उन आवेदकों को सबसे कम इंटरेस्ट पर लोन दिया जाता है। जिनका सिबिल स्कोर सबसे हाई होता है। इस हिसाब से अनुमान लगाया जाएं तो बैंक आपको जो लोन ऑफर करती है। वह सब कुछ आपके क्रेडिट स्कोर के ऊपर निर्भर करता है। 

एसबीआई होम लोन क्या है? 

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कस्टमरों को होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन जैसे बहुत सारे लोन प्रदान किए जाते हैं। जो भी व्यक्ति इस बैंक से हाउसिंग लोन (Housing Loan) लेना चाहते हैं, उनको बता दे की आपके पास कुछ निर्धारित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जैसे हमने आपको ऊपर बताया था कि, लोन की ब्याज‌ दरें क्रेडिट स्कोर के ऊपर निर्भर करती है। 

लेकिन इसी के साथ अवधि के अनुसार भी इंटरेस्ट रेट तय किया जाता है। अगर आवेदक की पात्रता बैंक के नियमों के अनुसार रहती है, तो उनको 90 प्रतिशत तक की आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाती हैं। जब आप होम लोन लेंगे तब आपको यह लोन चुकाने के लिए 30 साल तक की अवधि प्रदान की जाती है। 

SBI Home Loan के लिए अप्लाई कैसे करें? 

वैसे देखा जाए तो आप यहां पर ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपको यहां पर ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है? इसका तरीका बताया है। सबसे पहले आपको एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। हालांकि, आप एसबीआई योनो एप्लीकेशन के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं। फिर उसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहें।

होम लोन के लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको आय की डीटेल्स, लोन की जानकारी और अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है। अब आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने है और नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना हैं। फिर उसके बाद एसबीआई बैंक से एक कर्मचारी का कॉल आ जाएगा। इसके बाद वह आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

7 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी मंथली EMI?

वैसे आप 7 लाख रुपए का लोन कितनी भी सालों के लिए ले सकते हैं। लेकिन यहां पर आपको एक कैलकुलेशन के जरिए गणित को समझाया है। ताकि आपको आसानी से समझ आ सकें। 

मान लीजिए आप 7 लाख रुपए का लोन 7.50 प्रतिशत ब्याज दर से लेते हैं, तो आपकी मंथली ईएमआई 8 हजार 309 रुपए बनेगी। ध्यान दीजिए इतने कम ब्याज पर उन्हीं लोगों को लोन मिलता हैं, जिनका क्रेडिट स्कोर 800 के ऊपर होता है।

Leave a Comment