WhatsApp

SIP Calculation: 2000, 4000, 6000 की SIP से कितने साल बाद बनेगा 50 लाख का फंड? समझें कैलकुलेशन 

SIP Calculation: दोस्तों, कई बार ऐसा होता है कि लोग अपना फ्यूचर सुरक्षित करने के लिए अच्छी स्कीम की तलाश करते हैं। वैसे देखा जाए तो पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा ऐसी बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें निवेश करने पर आपके पैसे बिल्कुल सुरक्षित भी रहते हैं और गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। लेकिन यहां पर आपको जितना रिटर्न चाहिए उतना रिटर्न नहीं मिलता। क्योंकि, यहां पर आपको काफी कम ब्याज दर प्रदान किया जाता है। 

इसलिए अगर आप कोई ऐसी योजना ढूंढ रहे हैं। जिसमें निवेश करने पर आपको डायरेक्ट लाखों रूपयों का रिटर्न मिल सकें। तो आप म्युचुअल फंड की स्कीम में अपना पैसा जमा कर सकते हैं। यहां पर आपको 12% से लेकर 15% तक के बीच प्रतिवर्ष इंटरेस्ट प्रदान किया जाता है। हालांकि, आप अच्छी स्कीम ढूंढ कर पैसे निवेश करते हैं, तो आपको 15% से अधिक रिटर्न मिल सकता है। 

क्या होती है एसआईपी?

कई लोगों को सीप के बारे में पता नहीं होता है। तो समझिए एसआईपी का अर्थ सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान होता है। इसमें निवेशकों को हर महीने निश्चित राशि निश्चित समय के लिए निवेश करनी होती है। अगर आप वहीं फ्लेक्सिबल एसआईपी में पैसे जमा करते हैं।

तो आपको यहां पर बहुत से फायदे मिलते हैं। जिनमें से सबसे पहले आप हर महीने अपने हिसाब से कम-ज्यादा पैसे निवेश कर सकते हैं। जबकि, आप बाकी की एसआईपी में ऐसे नहीं कर सकते हैं। आपको मिले हुए ब्याज पर टैक्स में भी छूट मिल सकती है। 

₹2000 की एसआईपी कितने साल बाद बनेगा 50 लाख का फंड 

म्युचुअल फंड की स्कीम में निवेश करने का यही फायदा है कि आप छोटी राशि से बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। जैसे कि अगर कोई आदमी हर महीने 2 हजार रुपए की एसआईपी 25 साल के लिए करते हैं।

तो आपको 15% के हिसाब से 49 लाख 13 हजार 122 रुपए इंटरेस्ट मिलेगा। जबकि मैच्योरिटी पर अनुमानित 55 लाख 13 हजार 122 रुपए का फंड मिलेगा। 

₹4000 की एसआईपी करने पर कितने साल में मिलेगा 50 लाख का फंड?

उदाहरण के लिए अगर कोई निवेशक 50 लाख का फंड बनाना चाहता है, तो उन्हें मासिक 4 हजार रुपए की एसआईपी लगातार 20 सालों के लिए करनी होगी। ‌

उसके बाद आपको 15 प्रतिशत ब्याज दर से मैच्योरिटी पर 43 लाख 48 हजार 294 रुपए अनुमानित ब्याज मिलेगा और वहीं टोटल 53 लाख 8 हजार 294 रुपए का फंड मिलेगा।

₹6000 की एसआईपी कितने समय बाद मिलेगा 50 लाख का फंड 

जो लोग छोटी अमाउंट से बड़ी रकम बनाना चाहते हैं, तो उनको 6 हजार रुपए की एसआईपी 17 सालों तक करनी होगी। फिर उसके बाद आपको 15 फ़ीसदी प्रतिवर्ष के मुताबिक मैच्योरिटी पर 38 लाख 33 हजार 970 रुपए का अनुमानित ब्याज मिलेगा। जबकि, यहां पर आपको ब्याज और मूल रकम मिलाकर 50 लाख 57 हजार 970 रुपए का फंड मिलेगा। 

Leave a Comment