SIP Investment: अगर आप भी एक निवेशक है और आप भी किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते है। तो आप सही जगह पर आए हैं। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि यदि आप किसी स्कीम में पैसे जमा (Money Deposit) करना चाहते हैं, तो आपको यहां पर सब कुछ बताया गया है। जैसे कि, आप छोटी रकम निवेश करके लाखों का फंड कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा संबंधित जानकारी भी बताई गई हैं। दोस्तों आपने कभी सोचा है कि लोग निवेश क्यों करते हैं। तो समझिए लोग पैसे इसीलिए इन्वेस्ट (Invest) करते हैं। ताकि भविष्य में पैसों से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सकें। हालांकि, अधिक जानकारी मालूम करनी है, तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
म्युचुअल फंड स्कीम में निवेश करें मिलेंगे फायदे
सबसे पहले देखिए बाजार में गिरावट आती है या फिर उछाल आता हैं तब आपको बाजार के हिसाब से रिटर्न मिलता है। यहां पर फायदा यह है कि बाजार में गिरावट आने के बावजूद भी आपको 12% तक का सालाना रिटर्न मिलता है। जबकि, उछाल आने पर 15 प्रतिशत या फिर उससे अधिक प्रतिवर्ष रिटर्न (Return) मिल सकता है।
इतना ही नहीं बल्कि आप लोगों को जमा राशि पर कंपाउंड ब्याज भी मिलता है। इससे यह होता है कि, आपके पैसे परिपक्वता पर एकदम से बढ़ जाते हैं। इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा निवेशक म्यूचुअल फंड की स्कीमों में निवेश (Mutual Fund Scheme Investment) करना पसंद करते हैं। आप जब चाहे तब एसआईपी को बंद या फिर रोक सकते हैं।
म्युचुअल फंड स्कीम में कैसे करें निवेश?
हम यह जानकारी आपको केवल उदाहरण के तौर पर बता रहे हैं। हालांकि, आप अपने मनपसंद एप्लीकेशन में निवेश कर सकते हैं। सबसे पहले आपको एंजेल वन ऐप को इंस्टॉल करना हैं। फिर उसके बाद आपको जिस म्युचुअल फंड स्कीम (Mutual Fund Scheme) में निवेश करना है, उसे सर्च करना है। ये काम करने के बाद आपको निवेश करें इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अब आप लोगों को राशि और अवधि को सेलेक्ट करना है। वैसे आप अपने मुताबिक कितनी भी राशि (Amount) और कितने भी सालों के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इसके बाद आपको भुगतान का तरीका चुनना है। ये होने के बाद आपको नीचे दिए गए SIP शुरू करें इस बटन पर क्लिक करें।
2200 रुपए डालें तो, कितने महीनों में बन जाएगा 20 लाख का फंड?
सबसे पहले आपको 20 लाख रुपए का फंड (Fund) बनाने के लिए 19 सालों तक हर महीने 2 हजार 200 रुपए निवेश करने होंगे। इस हिसाब से देखा जाए तो आपको लगभग 5 लाख रुपए निवेश करने होंगे।
इसके बाद आपको 15% ब्याज दर (Interest Rate) से 20 लाख 12 हजार 367 रुपए का रिटर्न मिलता है। जबकि, मैच्योरिटी पर पूरा फंड 25 लाख 13 हजार 367 रुपए मिलता है।